सीसीएलकर्मियों को दिया गया मतदान कराने का प्रशिक्षण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Oct 2019 1:30 AM

विज्ञापन

पिपरवार : प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चतरा जिला प्रशासन ने मंगलवार को बचरा स्थित ऑफिसर्स क्लब पिपरवार में सीसीएल के‘मतदानकर्मियों’ काे प्रशिक्षण दिया. शिविर में अशोक, पिपरवार, सीएचपी/सीपीपी, बचरा परियोजना व जीएम यूनिट के कर्मचारियों व अधिकारियों ने भाग लिया. टंडवा सीओ रंजीत लोहरा, प्रशिक्षक दिलीप कुमार व अमित कुमार ने सीसीएलकर्मियों […]

विज्ञापन

पिपरवार : प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चतरा जिला प्रशासन ने मंगलवार को बचरा स्थित ऑफिसर्स क्लब पिपरवार में सीसीएल के‘मतदानकर्मियों’ काे प्रशिक्षण दिया. शिविर में अशोक, पिपरवार, सीएचपी/सीपीपी, बचरा परियोजना व जीएम यूनिट के कर्मचारियों व अधिकारियों ने भाग लिया.

टंडवा सीओ रंजीत लोहरा, प्रशिक्षक दिलीप कुमार व अमित कुमार ने सीसीएलकर्मियों को पी-वन व पी-टू मतदान अधिकारी के रूप में उन्हें सामग्री सूची, मॉक पोल, खुला पैकेट, विधिक पेपर, अविधिक पेपर, वीवीपैट, कंट्रोल यूनिट व बैलेट यूनिट ऑपरेट करने की जानकारी दी. प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने के लिए सीसीएल कार्मिक विभाग के कई अधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभायी. बुधवार को पी-थ्री मतदान अधिकारी के लिए सीसीएलकर्मी प्रशिक्षण लेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola