खूंटी : डोरंडा कॉलेज को हराकर बिरसा कॉलेज बना चैंपियन

Updated:
विज्ञापन

रांची विवि पुरुष हॉकी टीम में बिरसा कॉलेज के छह खिलाड़ियों का चयन खूंटी : रांची विवि अंतर्गत बिरसा कॉलेज मैदान में आयोजित अंतर कॉलेज पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में मेजबान बिरसा कॉलेज की टीम विजयी रही़ शुक्रवार को खेले गये फाइनल में बिरसा कॉलेज ने रोमांचक मैच में डोरंडा कॉलेज डोरंडा को तीन-दो गोल के […]

विज्ञापन
रांची विवि पुरुष हॉकी टीम में बिरसा कॉलेज के छह खिलाड़ियों का चयन
खूंटी : रांची विवि अंतर्गत बिरसा कॉलेज मैदान में आयोजित अंतर कॉलेज पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में मेजबान बिरसा कॉलेज की टीम विजयी रही़ शुक्रवार को खेले गये फाइनल में बिरसा कॉलेज ने रोमांचक मैच में डोरंडा कॉलेज डोरंडा को तीन-दो गोल के अंतर से पराजित किया़
समापन समारोह में मुख्य अतिथि रांची विवि के कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडे ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया़ उन्होंने दोनों टीमों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी़ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित कुलानुशासक डॉ दिवाकर मिंज व पूर्व सांसद कड़िया मुंडा ने विजेता टीम को बधाई दी़
इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया गया़ रांची विवि की पुरुष हॉकी टीम में बिरसा कॉलेज के छह खिलाड़ियों का चयन किया गया़ वहीं महिला हॉकी टीम के लिए ट्रायल में बिरसा कॉलेज की सीतामनी तोपनो व दिव्या डुंगडुंग का विवि की टीम में चयन हुआ़
मौके पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ नेल्सन पूर्ति, सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ एन मांझी, डॉ अजीत कुमार महतो, प्रो जी किड़ो, डॉ पुष्पा सुरीन, डॉ अखौरी, जेसी साहू, रीता मुंडू, डॉ अमित कुमार, डॉ एसएसबी चौधरी, राजकुमार गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola