डुमरगड़ी में जंगली हाथियों का उत्पात

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कर्रा : थाना क्षेत्र के डुमरगड़ी गांव में रविवार की रात जंगली हाथियों ने जम कर उत्पात मचाया. ग्रामीणों ने कहा की रविवार की रात लगभग नौ बजे‌ 10 हाथियों का झुंड गांव में प्रवेश किया. सबसे पहले चेड़या मुंडा के घर को ध्वस्त कर दिया, फिर सोमा मुंडा का घर को‌ ध्वस्त करने के […]

विज्ञापन

कर्रा : थाना क्षेत्र के डुमरगड़ी गांव में रविवार की रात जंगली हाथियों ने जम कर उत्पात मचाया. ग्रामीणों ने कहा की रविवार की रात लगभग नौ बजे‌ 10 हाथियों का झुंड गांव में प्रवेश किया. सबसे पहले चेड़या मुंडा के घर को ध्वस्त कर दिया, फिर सोमा मुंडा का घर को‌ ध्वस्त करने के बाद आभू ‌स्वांसी, दशरथ स्वांसी का घर ध्वस्त किया.

विज्ञापन

कोला स्वांसी के घर को ध्वस्त करने के बाद रखा धान व चावल को खाया. उसके सभी हाथी चिंघाड़ते हुए डुमरगड़ी जंगल में चले गये. ग्रामीणों ने सोमवार ‌की सुबह जरिया वन कार्यालय कर्रा को स��चना दी है. वन कर्मी डुमरगड़ी गांव पहुंच कर घटना का मुआयना किये. ग्रामीणों ने कहा कि अभी भी सभी हाथी ‌जंगल में है.

ग्रामीणों ने कहा कि हमलोगों का खेत जंगल किनारे है. पूरा गांव भयभीत है. रात को भी गांव में हाथी न आ जाये और जानमाल की क्षति न पहुंचाये, इस भय से ग्रामीण परेशान हैं. फॉरेस्टर शशिभूषण सहाय व वन कर्मियों ने ग्रामीणों को सरकारी प्रावधान के तहत मुअावजा देने का आश्वासन दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola