अभियान के दौरान जवानों ने 510 पौधे लगाये

Updated at : 09 Aug 2019 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
अभियान के दौरान जवानों ने 510 पौधे लगाये

पिपरवार व एनके के चार कैंपों में वर्षा जल संचित करने के उपाय किये पिपरवार :केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) ने एनके व पिपरवार क्षेत्र में जल संचय व जल संरक्षण को लेकर 15 दिनों तक कई कार्यक्रम आयोजित कर जन जागरूकता फैलाने का कार्य किया. कोयलांचल में बारिश शुरू होने के बाद सीआइएसएफ कमांडेंट […]

विज्ञापन

पिपरवार व एनके के चार कैंपों में वर्षा जल संचित करने के उपाय किये

पिपरवार :केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) ने एनके व पिपरवार क्षेत्र में जल संचय व जल संरक्षण को लेकर 15 दिनों तक कई कार्यक्रम आयोजित कर जन जागरूकता फैलाने का कार्य किया. कोयलांचल में बारिश शुरू होने के बाद सीआइएसएफ कमांडेंट अशोक जलवानिया के नेतृत्व में 20 जुलाई को भारत सरकार की महत्वाकांक्षी जल शक्ति अभियान की शुरुआत की गयी.
पांच अगस्त तक चले इस अभियान में सीआइएसएफ जवानों ने पिपरवार व एनके क्षेत्र में 510 पौधे लगाये. कंपनी के चार कैंपों में भू-जल में बढ़ोतरी के लिए वर्षा जल को छतों को पाइप लाइन को गड्ढों से जोड़ा गया. इसके अलावा सीआइएसएफ जवानों को जल संचय से संबंधित वीडियो क्लिप दिखा कर अपने-अपने घरों व आसपास के लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया. कमांडेंट अशोक जलवानिया ने स्कूलों में अभिभाषण, रैली, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से जागरूकता पैदा करने की कोशिश की.
इस संबंध में कमांडेंट ने बताया कि भविष्य में सूखे कुएं व बेकार हैंडपंप के बोरिंग को छतों से जोड़ कर वर्षा जल को संचित करने का प्रयास किया जायेगा. उन्होंने आम लोगों से भी अपने घरों की छतों को पाइप लाइन से गड्ढे में जोड़ कर वर्षा जल को भू-गर्भ में संचित करने की अपील की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola