अवैध हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Aug 2019 6:26 AM

विज्ञापन

खूंटी :जिला पुलिस ने अवैध हथियार के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये अपराधियों में जानूम बाकरी निवासी सिंगराय मुंडा, बगराय मुंडू, भुइयां मुंडा और बलंगा निवासी राकेश मुंडा शामिल हैं. पुलिस को उनके पास से एक ऑटोमेटिक पिस्टल, एक कट्टा, 7.65 एमएम की 13 गोली, 7.62 एमएम की एक गोली, […]

विज्ञापन

खूंटी :जिला पुलिस ने अवैध हथियार के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये अपराधियों में जानूम बाकरी निवासी सिंगराय मुंडा, बगराय मुंडू, भुइयां मुंडा और बलंगा निवासी राकेश मुंडा शामिल हैं. पुलिस को उनके पास से एक ऑटोमेटिक पिस्टल, एक कट्टा, 7.65 एमएम की 13 गोली, 7.62 एमएम की एक गोली, पांच मोबाइल, दो बाइक और लकड़ी से बना रायफलनुमा तीर-धनुष बरामद किया है. इसकी जानकारी एसपी आलोक ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर दी.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चारो अपराधी एक गिरोह बना कर लेवी उठाने का काम करते थे. वे अड़की क्षेत्र में निर्माणाधीन एक सड़क के संवेदक को फोन कर लेवी की मांग कर रहे थे. पुलिस को इसकी शिकायत मिल रही थी.
पुलिस इसकी जांच कर रही थी कि उनके सायको थाना क्षेत्र के बलंगा में सक्रिय होने की सूचना मिली. इसी आलोक में छापामारी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में लेवी मांगे जाने की बात को उन्होंने स्वीकार कर लिया है. वे एक नया संगठन बनाने का प्रयास कर रहे थे. इसके लिए पंपलेट छपवाने की तैयारी की जा रही थी.
उनके गिरोह के सरगना समेत दो लोग अभी भी पकड़ से बाहर हैं. छापेमारी अभियान में उलिहातू स्थित एसएसबी कैंप के उपकमांडेंट वैभव कुमार सिंह, अजय वाजपेयी, निरीक्षक नीरज कुमार मिश्र, उप निरीक्षक जयप्रकाश बलोनी, सायको थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, बिरजू प्रसाद, मनोज तिर्की, शिव कुमार और सशस्त्र बल शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola