खूंटी : विवादास्पद पत्थलगड़ी को लेकर पांच आरोपियों के घरों की कुर्की

Updated:
विज्ञापन

खूंटी : विवादित पत्थलगड़ी में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है. शनिवार को पुलिस ने पांच आरोपियों के घरों की कुर्की की. इनमें मारंगहादा थाना क्षेत्र के महादेव मुंडा और बुटना मुंडा, मुरहू के टापू पहान और बिरसा मुंडा तथा खूंटी थाना क्षेत्र के भंडरा के बिरसा मुंडा का घर शामिल है. […]

विज्ञापन

खूंटी : विवादित पत्थलगड़ी में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है. शनिवार को पुलिस ने पांच आरोपियों के घरों की कुर्की की. इनमें मारंगहादा थाना क्षेत्र के महादेव मुंडा और बुटना मुंडा, मुरहू के टापू पहान और बिरसा मुंडा तथा खूंटी थाना क्षेत्र के भंडरा के बिरसा मुंडा का घर शामिल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सभी के घरों से बर्तन, फर्नीचर समेत कई सामान जब्त किये गये. अब तक 20 से अधिक आरोपियों के खिलाफ कुर्की जब्ती की कार्रवाई पुलिस ने की है. इनमें बबीता कच्छप, बाल गोविंद तिर्की, मोतीलाल सिंह मुंडा, सागर मुंडा, नोवेल सांडी पूर्ति, कुसी उर्फ उुसी मुंडा, सुखराम मुंडा, बिरसा ओड़ेया, सुखराम मुंडा, संतोष सिंह मुंडा और बिरसा मुंडा शामिल हैं . मामले में कुल 40 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. विवादित पत्थलगड़ी को लेकर कुल 23 मामलों में 300 आरोपी हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola