पुलिस ने प्रेमी युगल की शादी करायी
खलारी : खलारी के एक प्रेमी युगल मंगलवार की रात परिणय सूत्र में बंधे. युवती डकरा की जबकि युवक मोहननगर का रहनेवाला है. युवक सीसीएल कर्मी है. दोनों के बीच छह साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. हाल में युवक के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी. शादी के कार्ड भी […]
खलारी : खलारी के एक प्रेमी युगल मंगलवार की रात परिणय सूत्र में बंधे. युवती डकरा की जबकि युवक मोहननगर का रहनेवाला है. युवक सीसीएल कर्मी है. दोनों के बीच छह साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था.
आपके शहर में
हाल में युवक के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी. शादी के कार्ड भी छप गये. इसकी जानकारी प्रेमिका को हुई, तो उसने प्रेमी को अपने प्यार की दुहाई दी. लेकिन प्रेमी ने शादी से इंकार कर दिया. अपने प्यार को खोता देख प्रेमिका खलारी थाना पहुंची. इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अहमद अली को युवक से संबंध की पूरी जानकारी दी. इंस्पेक्टर ने युवक व उसके परिवार को थाना बुलाया.
शुरू में तो युवक ने युवती से संबंध की बात से इंकार किया. लेकिन जब युवती ने पूरी कहानी बतायी, तो इंस्पेक्टर ने कानून का हवाला दिया. खुद को कानूनी अड़चन में फंसता देख व सामाजिक दबाव के कारण अंतत: युवक शादी के लिए तैयार हो गया. देर रात पुलिस व परिजनों की मौजूदगी में दोनों का खलारी पहाड़ी मंदिर में विवाह कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए