रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Apr 2019 1:31 AM
कर्रा : जरियागढ़ थाना परिसर में सोमवार को रामनवमी पर्व को लेकर थाना प्रभारी अवधेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति का बैठक हुई. बैठक में समिति के लोगों ने हर्षोल्लास व शांति से रामनवमी पर्व मनाने का निर्णय लिया. इसके लिए अखाड़ेधारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. जुलूस तथा शांति समिति के सदस्यों ने […]
कर्रा : जरियागढ़ थाना परिसर में सोमवार को रामनवमी पर्व को लेकर थाना प्रभारी अवधेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति का बैठक हुई. बैठक में समिति के लोगों ने हर्षोल्लास व शांति से रामनवमी पर्व मनाने का निर्णय लिया. इसके लिए अखाड़ेधारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया.
जुलूस तथा शांति समिति के सदस्यों ने कहा झांकी की रात्रि 10 बजे के बाद प्रतिबंध है. उसे बढ़ा कर एक बजे रात तक किया जाये. वहीं जुलूस मैं पारंपरिक हथियार भाला, तलवार, लाठी डंडा को रहने दिया जाये. मौके पर बीडीओ सोमा उरांव, पुष्पक रजक, चैतन नाग, तारा प्रसाद सिंह, शंकरसन साहू, शिव प्रसाद महतो, संजय कुमार गुुप्ता, जीत पहान सिंह, सनिका साहू, भोला राम, बजरंग महतो, जगेश्वर गोप, तारकेश्वर दास, रामकिसुन सिंह, गजेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










