पीएम उत्कृष्ट कार्य के लिए महिलाअों को सम्मानित करेंगें

Updated:
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन खूंटी : स्वच्छ भारत मिशन में उत्कृष्ट कार्य करनेवाली महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी को कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में सम्मानित करेंगे. स्वच्छ शक्ति 2019 के नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में खूंटी जिले से 21 महिला व एक नोडल पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे. महिलाओं में स्वच्छ भारत मिशन के तहत उत्कृष्ट […]

विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन

आपके शहर में

विज्ञापन
खूंटी : स्वच्छ भारत मिशन में उत्कृष्ट कार्य करनेवाली महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी को कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में सम्मानित करेंगे. स्वच्छ शक्ति 2019 के नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में खूंटी जिले से 21 महिला व एक नोडल पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे. महिलाओं में स्वच्छ भारत मिशन के तहत उत्कृष्ट कार्य करनेवाली मुखिया व जल सहिया शामिल हैं.
नोडल पदाधिकारी जयंत सिंह ने बताया कि स्वच्छ शक्ति 2019 कार्यक्रम में किसी एक मुखिया को प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित किया जायेगा़ कुरुक्षेत्र जानेवाली टीम में ग्लोरिया लुगून, ज्योति मिंज, असरीता होरो, हेलेन कंडुलना, जम्बी होरो, शमा परवीन, जसिंता गुड़िया, किरण देवी, दयामनी मुंडू, सुनीता पूर्ति, गायत्री कुमारी, होलिका देवी, मीरा देवी, एम आइंद, प्रतिमा देवी, सरस्वती देवी, सरिता देवी, सीमा लकड़ा, शांति देवी, सुनीता देवी, पार्वती मुंडा व नोडल पदाधिकारी जयंत सिंह शामिल हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola