प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा करायी

खलारी : खलारी बाजारटांड़ में आयोजित श्रीश्री प्राण प्रतिष्ठा महानुष्ठान एवं शतचंडी महायज्ञ के चौथे दिन नयी प्रतिमाओं को नगर भ्रमण करा कर शिव मंदिर में स्थापित किया गया. नगर भ्रमण से पूर्व यज्ञाचार्य संजय कुमार पांडेय सहित अन्य ब्राह्मणों ने स्थापित होने वाली सभी प्रतिमाओं को वैदिक मंत्रोच्चारण से अन्नाधिवास, जलाधिवास, सज्जा अधिवास, ग्रामा […]
खलारी : खलारी बाजारटांड़ में आयोजित श्रीश्री प्राण प्रतिष्ठा महानुष्ठान एवं शतचंडी महायज्ञ के चौथे दिन नयी प्रतिमाओं को नगर भ्रमण करा कर शिव मंदिर में स्थापित किया गया. नगर भ्रमण से पूर्व यज्ञाचार्य संजय कुमार पांडेय सहित अन्य ब्राह्मणों ने स्थापित होने वाली सभी प्रतिमाओं को वैदिक मंत्रोच्चारण से अन्नाधिवास, जलाधिवास, सज्जा अधिवास, ग्रामा अधिवास, फला अधिवास कराया. इसके बाद सभी प्रतिमाओं को सुसज्जित रथ पर रख कर नगर भ्रमण गाजे-बाजे के साथ कराया.
लोग अबीर-गुलाल उड़ाते हुए जयकारे लगा रहे थे. प्रतिमाओं को बाजारटांड़, शांतिनगर, रामनगर, साइडिंग से घुमाते हुए पुन: यज्ञ स्थल पर लाया गया. जिन बस्ती, टोले से रथ निकल रहा था, वहां के श्रद्धालु कारवां में शामिल होते जा रहे थे. रास्ते में कई जगह पर शरबत-पानी की व्यवस्था की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










