ePaper

खूंटी में सरकारी बालू घाट का उद्घाटन किया गया

Updated at : 01 Nov 2018 7:28 AM (IST)
विज्ञापन
खूंटी में सरकारी बालू घाट का उद्घाटन किया गया

तोरपा : डीसी सूरज कुमार ने कहा कि खूंटी में राज्य का पहला सरकारी बालू घाट खुलना गर्व की बात है. इससे इस जिले के लोगों के साथ-साथ राज्य के लोगों का भी भला होगा. इस घाट का संचालन सुचारु रूप से चलाने में जिला प्रशासन भरपूर सहयोग करेगा. गरीबों के लिए कैटेगरी वन का […]

विज्ञापन
तोरपा : डीसी सूरज कुमार ने कहा कि खूंटी में राज्य का पहला सरकारी बालू घाट खुलना गर्व की बात है. इससे इस जिले के लोगों के साथ-साथ राज्य के लोगों का भी भला होगा. इस घाट का संचालन सुचारु रूप से चलाने में जिला प्रशासन भरपूर सहयोग करेगा.
गरीबों के लिए कैटेगरी वन का बालू घाट
खान सचिव व डीसी ने संयुक्त रूप से कहा कि गरीबों व निजी उपयोग के लिए लोग खान विभाग द्वारा चिह्नित कैटेगरी वन का बालू 100 रुपये प्रति ट्रैक्टर भुगतान कर उठाव कर सकते हैं. इस बालू घाट का उपयोग प्रधानमंत्री आवास निर्माण जैसी योजनाओं में किया जायेगा. डीसी ने बताया कि जिले में ऐसे 22 बालू घाट चिह्नित हैं.
खास बातें
झारखंड राज्य खनिज विकास निगम के अधिकारी(बालू) ललित कुमार ने सरकारी बालू घाट की खास बातें बताते हुए कहा कि यह पूरी तरह से ऑनलाइन होगा. लोग बालू के लिए ऑनलाइन भुगतान कर बालू का क्रय कर सकते हैं. बालू घाट पर सिर्फ जेएसएमडीसी के वाहनों को छोड़ कर अन्य वाहनों का प्रवेशवर्जित होगा. बालू उठाव करनेवाली वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगा होगा, ताकि उस वाहन की निगरानी की जा सके. जेएसएमडीसी के प्राधिकृत वाहनों की कलर कोडिंग की जायेगी, ताकि उसकी पहचान आसानी सेहो सके.
राजीव बने पहले खरीदार : राज्य के पहले बालू घाट से बालू खरीद करनेवाले राजीव कुमार महतो पहले खरीदार बने. डोड़मा तेली टोली निवासी राजीव ने ऑनलाइन भुगतान कर डोड़मा स्थित स्टॉकयार्ड से 100 सीएफटी बालू खरीदा.
मौके पर उपस्थित लोग: मौके पर खान विभाग के अपर निदेशक शंकर सिन्हा, आइसीआइसीआइ के क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक पंत, जेएसएमडीसी के तकनीकी सहयोग करनेवाली कंपनी एम जंक्गसन के जीएम दीपक भट्टाचार्य, सुनील केशरवानी, जिला खनन पदाधिकारी संजय शर्मा, मुखिया अगाथा भेंगरा, ग्राम प्रधान कलिया मुंडा, राजीव महतो, नरेश कर, रंगलाल साहू, राधेश्याम भगत आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola