शिविर में 12 लोगों ने किया रक्तदान

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल खूंटी व केएस गंगा अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खूंटी.

सदर अस्पताल खूंटी व केएस गंगा अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का केएस गंगा अस्पताल के निदेशक डॉ अंजीव कुमार नयन ने रक्तदान कर शुरुआत की. शिविर में कई चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और अन्य कर्मियों ने भी बढ़-चढ़ कर रक्तदान किया. शिविर में कुल 12 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ आनंद उरांव ने रक्तदान करनेवालों का हौसला बढ़ाया. कहा कि जिले में कभी भी खून की कमी नहीं होगी. कई निजी संस्थान के लोग भी रक्तदान करने के लिए आगे आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि अभियान के तहत रविवार तक अलग-अलग स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाया जायेगा. निदेशक डॉ अंजीव कुमार नयन ने बताया कि केएस गंगा अस्पताल में आगे भी रक्तदान शिविर लगाया जायेगा. रक्तदान करनेवालों को सदर अस्पताल के उपाधीक्षक और केएस गंगा अस्पताल के निदेशक डॉ अंजीव कुमार नयन ने प्रमाण पत्र प्रदान किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola