ePaper

जेपीएससी सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा अभ्यर्थियों को राहत, फॉर्म भरने की मिली छूट

Updated at : 20 Feb 2026 12:31 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट

JPSC Civil Services Exam 2025: झारखंड हाईकोर्ट ने जेपीएससी सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट मामले में राहत दी है. अदालत ने फॉर्म भरने की अनुमति देते हुए राज्य सरकार और आयोग से जवाब मांगा है. 103 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी निर्धारित है. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

रांची से राणा प्रताप सिंह की रिपोर्ट

JPSC Civil Services Exam 2025: जेपीएससी सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 में उम्र सीमा में छूट की मांग को लेकर दायर दर्जनों याचिका पर सुनवाई हुई. हाईकोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने की छूट प्रदान करते हुए राज्य सरकार और जेपीएससी को जवाब दायर करने का निर्देश दिया. अगली सुनवाई 1 अप्रैल को होगी. अदालत ने अपने अंतरिम आदेश में कहा है कि इन अभ्यर्थियों का रिजल्ट अदालत की अनुमति के बिना प्रकाशित नहीं की जाएगी.

13 फरवरी को 22 अभ्यर्थियों को मिली थी छूट

झारखंड हाइकोर्ट से संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के 22 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है. उम्र सीमा में छूट को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने अंतरिम आदेश जारी किया है. अदालत के इस फैसले से अभ्यर्थियों को फिलहाल ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने का मौका मिल गया है. याचिकाकर्ताओं की ओर से कहा गया कि वर्ष 2016 और 2017 की संयुक्त सिविल सेवा परीक्षाओं में अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी गई थी. इसके अलावा, वर्ष 2021 की नियमावली में भी ऊपरी उम्र सीमा में छूट देने का प्रावधान है.

15 फरवरी को होगी परीक्षा

जेपीएससी की ओर से झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) (सिविल सेवा) प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) अब 15 मार्च को ली जायेगी. पूर्व में आयोग ने पीटी की तिथि आठ मार्च 2026 तय की थी. आयोग ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग भर्ती) प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) -2025 अब 12 अप्रैल को तथा झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग भर्ती) प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) 2023, 26 अप्रैल को लेने की संभावित तिथि रखी है. पूर्व में दोनों परीक्षा क्रमश: 15 मार्च और 22 मार्च को तय की गयी थी.

20 फरवरी ऑनलाइन फॉर्म भरने की लास्ट डेट

परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी (अपराह्न पांच बजे तक) निर्धारित की गयी है. जबकि परीक्षा शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी (अपराह्न पांच बजे तक) निर्धारित की गयी है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में बच्चा चोरी की अफवाह से हिंसक हुई भीड़, पीटे जा रहे बेकसूर

103 पदों पर होनी है नियुक्ति

जेपीएससी की ओर से 103 पदों पर नियुक्ति के लिए सिविल सेवा-2025 की परीक्षा ली जा रही है. इसमें उपसमाहर्ता के 28 पद, डीएसपी के 42 पद, जिला समादेष्टा के 02 पद, प्रोबेशन पदाधिकारी के चार पद, महिला बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा विभाग में सहायक निदेशक के तीन पद, कृषि व सहकारिता विभाग में सहायक निबंधक के दो पद, सहायक नगर आयुक्त के 10 पद, काराधीक्षक के दो पद व सहायक निदेशक सह जिला जनसंपर्क अधिकारी के 10 पद शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में बच्चा चोरी की अफवाह से खौफ, घाटशिला बच्चों को आंगनबाड़ी नहीं भेज रहे ग्रामीण

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola