एशियाई कुश्ती चयन ट्रायल के लिए झारखंड कुश्ती टीम दिल्ली गयी

Updated:
विज्ञापन

एशियाई कुश्ती चयन ट्रायल के लिए झारखंड कुश्ती टीम दिल्ली गयी

विज्ञापन

रांची. जॉर्डन में अंडर-17 सब जूनियर एवं अंडर-23 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है. इसके लिए भारतीय कुश्ती टीम का चयन सात जून को दिल्ली के आइजी स्टेडियम में आयोजित किया गया है. इसमें शामिल होने के लिए झारखंड कुश्ती के 19 सदस्यीय टीम गुरुवार को दिल्ली रवाना हुई. इसमें 10 बालक, सात बालिका एवं दो प्रशिक्षक शामिल हैं. वहीं टीम के बालक ग्रीको रोमन में रंजीत कुमार (45 किलो), विकास कश्यप (48 किलो), आदित्य कुमार गौरव (51 किलो), आकाश कुमार महतो (55 किलो), अभिषेक कुमार (60 किलो) और अरविंद उरांव (65 किलो) शामिल है. बालक फ्री स्टाइल में रोहित कुमार (55 किलो), चेतनानंद पटेल (60 किलो), बालिका फ्री स्टाइल में खुशबू तिर्की (40 किलो), आरती कुमारी (43 किलो), रिचा कुजूर (46 किलो), स्नेहा कुमारी (49 किलो), पूनम उरांव (53 किलो) और सिमरन विल्सन (57 किलो) शामिल हैं. अंडर-23 वर्ग में रिंपा कुमारी (50 किलो), अंजीत कुमार मुंडा (55 किलो) और अमित कुमार गोप (82 किलो) शामिल हैं. ट्रायल में जाने वाले खिलाड़ियों को झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष जीशान कमर, महासचिव रजनीश कुमार सहित समस्त कुश्ती परिवार ने शुभकामनाएं दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola