Jharkhand Weather Forcast: झारखंड में दिन में बढ़ेगी गर्मी, मगर सुबह-शाम बनी रहेगी ठंड

Updated at : 29 Jan 2026 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forcast

झारखंड में धीरे-धीरे बढ़ेगी गर्मी

Jharkhand Weather Forcast: 29 जनवरी से 1 फरवरी 2026 के बीच झारखंड के मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार राज्य में आसमान साफ रहेगा और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी, जबकि सुबह और रात में हल्की ठंड बनी रहेगी. रांची, धनबाद, देवघर, जमशेदपुर सहित सभी जिलों में अधिकतम तापमान 25 से 31 डिग्री और न्यूनतम 9 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. नीचे मौसम से जुड़ी ताजा और सटीक जानकारी पढ़ें.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forcast: झारखंड में मौसम बदल रहा है. सूरज उगने के बाद दिन में गर्मी बढेगी. लेकिन, सुबह-शाम ठंड बनी रहेगी. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची केंद्र के अनुसार, झारखंड के विभिन्न जिलों में 29 जनवरी से 1 फरवरी 2026 के बीच आम तौर पर आसमान साफ रहेगा. इससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी. जबकि, रात और सुबह में ठंड बनी रहेगी. मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र के प्रमुख डॉ बाबूराज पीपी के अनुसार, राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

रांची, हजारीबाग, बोकारो में बढ़ेगी हल्की गर्मी

सेंट्रल झारखंड के रांची, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, गुमला और खूंटी जिलों में 29 जनवरी को दिन का तापमान 25-27 डिग्री के आसपास रहेगा. 31 जनवरी और 1 फरवरी तक इसमें 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है. रांची और हजारीबाग में न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री के बीच बना रहेगा. इससे सुबह-शाम ठंड का एहसास होगा. मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान कोहरे में कमी आएगी. लेकिन, सुबह के समय हल्की धुंध दिखाई दे सकती है.

देवघर, दुमका, धनबाद में ठंड धीरे-धीरे होगी कम

उत्तर-पूर्वी झारखंड के देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में 29 जनवरी को अधिकतम तापमान 26 से 29 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. 30 और 31 जनवरी के बाद दिन का तापमान बढ़कर 29 से 30 डिग्री तक पहुंच सकता है. न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री के आसपास रहेगा. इन इलाकों में ठंड का असर पहले के मुकाबले कमजोर पड़ेगा. इससे दोपहर में हल्की गर्मी महसूस की जाएगी.

कोडरमा, चतरा, पलामू में सुबह रहेगी ज्यादा ठंड

उत्तर-पश्चिमी झारखंड के कोडरमा, चतरा, पलामू, लातेहार, गढ़वा और लोहरदगा जिलों में रात का तापमान सबसे कम दर्ज किया जा सकता है. 29 और 30 जनवरी को न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री तक गिरने की संभावना है. 31 जनवरी और 1 फरवरी को न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी होगी. दिन का तापमान 27 से 30 डिग्री के बीच रहेगा. इस क्षेत्र में सुबह के समय हल्की ठंड और दिन में हल्की गर्मी का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा.

जमशेदपुर, सरायकेला और चाईबासा में बढ़ेगी गर्मी

दक्षिणी झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा जिलों में तापमान कमोवेश अधिक रहेगा. 29 जनवरी से 1 फरवरी के बीच जमशेदपुर और चाईबासा में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री के आसपास रहेगा. इन जिलों में दिन के समय हल्की गर्मी और रात में सामान्य ठंड महसूस की जाएगी.

बारिश की संभावना नहीं

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने के कारण झारखंड में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है. उत्तर भारत में हो रहे बदलावों का झारखंड पर असर कम ही रहेगा. 29 जनवरी से 1 फरवरी के बीच झारखंड में ठंड से धीरे-धीरे राहत मिलेगी. दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन सुबह और रात में लोगों को अभी भी हल्की ठंड का सामना करना पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद रांची में सरस्वती पूजा में बजा डीजे, महिला को हार्टअटैक

सुबह-शाम सतर्क रहने की जरूरत, दिन में खूब पीएं पानी

मौसम विभाग ने लोगों को सुबह के समय बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है. वहीं, दोपहर में बढ़ते तापमान को देखते हुए पर्याप्त पानी पीने और धूप में ज्यादा देर न रहने की भी अपील की गई है.

इसे भी पढ़ें: Jharkhand Weather News: झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानें क्या कहता है मौसम विभाग

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola