Jharkhand Weather News: झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानें क्या कहता है मौसम विभाग

झारखंड में 31 जनवरी तक धीरे-धीरे बढ़ेगी गर्मी.
Jharkhand Weather News: झारखंड में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है. आईएमडी रांची केंद्र के अनुसार 28 से 31 जनवरी 2026 तक राज्य के कई जिलों में दिन के तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, जबकि रात का तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. नीचे पूरी खबर पढ़ें.
Jharkhand Weather News: झारखंड में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलता जा रहा है. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची केंद्र की ओर से जारी पुर्वानुमान के अनुसार, झारखंड के विभिन्न जिलों में 28 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक दिन में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. रात का तामान कई इलाकों में 9 से 12 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. आईएमडी रांची के साइंटिस्ट-डी और प्रमुख डॉ बाबूराज पीपी के अनुसार, दिन में हल्की गर्मी और रात में ठंड का असर बना रहेगा.
संताल परगना में हल्की गर्मी, रातें ठंडी
उत्तर-पूर्वी झारखंड के देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज आदि जिलों में अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. देवघर और धनबाद में अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री के बीच बना रहेगा. दुमका और पाकुड़ जैसे इलाकों में दिन का तापमान 28 से 30 डिग्री तक जा सकता है. रात के समय ठंड महसूस की जाएगी, क्योंकि न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री के आसपास रहेगा. संताल परगना में मौसम शुष्क रहेगा, सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में हल्की गर्मी का अहसास होगा.
पलामू प्रमंडल में बढ़ेगी रात की ठंड
उत्तर-पश्चिमी झारखंड के कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और पलामू में ठंड का असर कमोवेश ज्यादा देखने को मिलेगा. लातेहार और पलामू में न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री के बीच रहेगा. गढ़वा और चतरा में भी रातें ठंडी रहेंगी, जहां न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री तक जा सकता है. इस क्षेत्र में सुबह के समय कोहरा और ठंडी हवा लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है. किसानों और स्कूली बच्चों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.
रांची समेत कई जिलों में मौसम रहेगा संतुलित
झारखंड की राजधानी रांची, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी और गुमला में अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 13 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. रांची में अगले पांच दिनों तक दिन का तापमान 25 से 27 डिग्री के आसपास रहेगा, जबकि रात का तापमान 10 से 12 डिग्री तक गिर सकता है. रामगढ़ में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक जाने की संभावना है, जो ठंड बढ़ने का संकेत देता है. सेंट्रल झारखंड में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन सुबह-शाम ठंड और दोपहर में हल्की धूप लोगों को दोहरा असर महसूस कराएगी.
कोल्हान में सबसे ज्यादा गर्मी
दक्षिणी झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला और सिमडेगा जिलों में सबसे अधिक तापमान दर्ज होने का अनुमान है. यहां अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. जमशेदपुर और सरायकेला में दिन के समय गर्मी का असर रहेगा, रात में तापमान 12 से 15 डिग्री के बीच रहेगा. कोल्हान क्षेत्र में ठंड का असर कम और गर्मी का प्रभाव ज्यादा रहेगा.
इसे भी पढ़ें: Jharkhand Civic Elections: झारखंड निकाय चुनाव का हो गया शंखनाद, 23 फरवरी को वोटिंग और 27 फरवरी को काउंटिंग
बच्चे और बुजुर्गों को ठंड से बचाने की जरूरत
मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं. लोगों को सुबह और रात में गर्म कपड़े पहनने, बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाने की जरूरत है. किसानों को सुबह के कोहरे को देखते हुए फसल की निगरानी करने की सलाह दी गई है.
इसे भी पढ़ें: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में बढ़ेगा टेंपरेचर या अभी बनी रहेगी ठंड? जानें, आईएमडी की भविष्यवाणी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




