NEET UG-2026: झारखंड स्टेट मेरिट लिस्ट में करेक्शन का मौका, 23 सितंबर शाम 6 बजे तक करें आवेदन
NEET UG-2026 सांकेतिक तस्वीर | AI
झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने NEET UG 2026 की स्टेट मेरिट लिस्ट में सुधार का मौका दिया है. अभ्यर्थी 23 सितंबर शाम 6 बजे तक अपने करेक्शन आवेदन सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स के साथ ईमेल पर भेज सकते हैं.
रांची. झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने NEET UG-2026 के रिजल्ट के आधार पर तैयार स्टेट मेरिट लिस्ट में करेक्शन के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगा है. सात सितंबर को जारी स्टेट मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यर्थी 22 सितंबर से 23 सितंबर की शाम 6 बजे तक करेक्शन के लिए नया आवेदन जमा कर सकते हैं.
करेक्शन के साथ भेजना होगा सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट
पर्षद ने कहा है कि आवेदन में किये जाने वाले करेक्शन को स्पष्ट रूप से दर्ज करना होगा. इसके साथ संबंधित सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स भी controller.jceceb@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से भेजने होंगे. निर्धारित तारीख और समय के बाद या जरूरी दस्तावेज के बिना प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जायेगा.
प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद पर्षद की ओर से इस पर निर्णय लिया जायेगा. इस संबंध में पर्षद के परीक्षा नियंत्रक ने सोमवार को सूचना जारी की है.
MBBS, BDS और BHMS में स्टेट कोटा नामांकन के लिए बनी थी मेरिट लिस्ट
पर्षद ने MBBS, BDS और BHMS कोर्स में स्टेट कोटा सीटों पर नामांकन के लिए ऑनलाइन काउंसेलिंग की प्रक्रिया के तहत स्टेट मेरिट लिस्ट तैयार की थी. इसके लिए छह अगस्त को विज्ञापन जारी किया गया था.
पर्षद को कुछ अभ्यर्थियों की ओर से कैटेगरी और अन्य विवरणों में करेक्शन का अवसर देने के लिए अभ्यावेदन प्राप्त हुए थे. इसके बाद पर्षद ने स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं अभ्यावेदनों पर विचार किया जायेगा, जो विज्ञापन में दिये गये क्लॉज सात के प्रावधानों के अनुसार जमा किये गये हों.
झारखंड के SDO से जारी प्रमाणपत्र ही मान्य
पर्षद के अनुसार ST, SC, BC-I (AC/CL), BC-II (NCL) और EWS श्रेणी से संबंधित प्रमाणपत्र केवल झारखंड राज्य के SDO (Civil) की ओर से जारी प्रमाणपत्र ही स्वीकार किये जायेंगे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए