मंईयां सम्मान के लाभुकों को जल्द मिलेगा पैसा, देने की तैयारी में सरकार

Updated:
विज्ञापन

मंईयां सम्मान योजना की राशि जल्द मिलेगी.

Maiya Samman Yojana: झारखंड में मंईयां सम्मान योजना की 51 लाख महिलाओं को रुकी हुई राशि दोबारा देने की तैयारी तेज है. दस्तावेजों की त्रुटियां दूर कर होली से पहले फरवरी की किस्त बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी. सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने जिलों से रिपोर्ट मांगी है. नीचे पूरी खबर पढ़ें.

विज्ञापन

रांची से सुनील झा की रिपोर्ट

Maiya Samman Yojana: झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के कई लाभुकों को प्रारंभ में लाभ मिला, लेकिन तीन-चार किस्त मिलने के बाद अब राशि नहीं मिल रही है. अब सरकार की ओर से उन्हें दोबारा राशि देने की तैयारी की जा रही है. इसके लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. राज्य भर से शिकायतें मिल रही थीं कि बड़ी संख्या में ऐसे लाभुक हैं, जो योजना का आवश्यक मापदंड पूरा करते हैं. उन्हें प्रारंभ में राशि भी दी गयी थी, लेकिन उसके बाद अचानक किसी कारणवश भुगतान बंद हो गया. सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने इसे लेकर सभी जिलों से जानकारी मांगी है. निदेशक ने ऐसे लाभुकों की विस्तृत जानकारी देने का निर्देश दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

लाभुकों को कब मिलेगा पैसा?

निदेशालय की ओर से कहा गया है कि लाभुकों के कागजात में सुधार किया जायेगा. इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है, ताकि चयनित योग्य लाभुकों को दोबारा राशि दी जा सके. राज्य में लगभग 51 लाख महिलाओं को मंईयां योजना के तहत प्रतिमाह 2,500 रुपये दिये जाते हैं. यह राशि लाभुकों के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है. इसके लिए विभाग द्वारा राशि जिलों को उपलब्ध कराई जाती है.

पैसा नहीं मिलने के क्या हैं कारण

  • योजना का लाभ लेने के लिए पहचान या दस्तावेज़ की कमी
  • लाभुक का आधार कार्ड, राशन कार्ड या बैंक पासबुक में कोई त्रुटि होना
  • नाम, जन्मतिथि, पता या बैंक खाता नंबर गलत दर्ज होना
  • बैंक खाता और आधार कार्ड के रिकॉर्ड में भिन्नता होना
  • बैंक खाता का आधार से लिंक न होना

विसंगतियों का किया जाएगा समाधान

यदि लाभुक योजना की सभी आवश्यक शर्तों को पूरा करते हैं और कागजात में त्रुटियों के कारण राशि नहीं मिल रही है, तो इसे दूर किया जायेगा. इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश जिलों को दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: सात दिन बाद घर लौटी डोरंडा की नेहा, रंग लाई प्रभात खबर की मुहिम

होली से पहले मिलेगा पैसा

मंईयां योजना के लाभुकों को फरवरी की राशि होली से पहले मिल जायेगी. इस संबंध में सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने जिलों को आवश्यक दिशानिर्देश जारी किया है. इस माह के अंत तक सभी लाभुकों के बैंक खातों में एक माह की राशि ट्रांसफर कर दी जायेगी. पिछले माह राज्य में 51.02 लाख लाभुकों को राशि ट्रांसफर की गयी थी और राशि जिलों को दी जा चुकी है.

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग के 1 लाख स्कूली बच्चों फ्री में मिलेंगे स्कूल ड्रेस, 6.91 करोड़ आवंटित

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola