झारखंड में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात से पांच की मौत

Updated:
विज्ञापन
बारिश का मौसम सांकेतिक तस्वीर (AI image)

बारिश का मौसम सांकेतिक तस्वीर (AI image)

झारखंड में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है, कुछ इलाकों में भारी बारिश और हवा चलने की संभावना है। वहीं, वज्रपात और ठनके से राज्य में पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

Jharkhand Weather : भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है. कहीं‑कहीं भारी बारिश और 30‑40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. विभाग ने लोगों से खराब मौसम में सतर्क रहने की अपील की है. 20 जुलाई को हजारीबाग, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, चतरा और लातेहार में कहीं‑कहीं भारी बारिश हो सकती है. वहीं 21 को रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा और लातेहार जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. 22 से 25 जुलाई के बीच भी राज्य में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

वज्रपात और हादसों में पांच की मौत 

राज्य में रविवार को ठनके से पांच लोगों की मौत हो गयी. सरायकेला के नुवागोड़ा गांव में वज्रपात से रोशनी सुरीन और सोनू सरदार (32) की मौत हो गयी. वहीं चंपुआ थाना के विष्णुपुर गांव में ठनका से विष्णुपुर गांव निवासी किसान मोहन चरण गिरि (55 वर्ष) की जान चली गयी. इधर गोमिया स्थित तेनुघाट डैम में मछली पकड़ने गये केवट टोला निवासी संतोष केवट उर्फ डमडम केवट (34) की मौत हो गयी़ गुमला स्थित सिसई में वज्रपात से महिला जयंती देवी (56) की मौत हो गयी.

24 घंटे में कई स्थानों पर हुई बारिश 

बीते 24 घंटों में राज्य के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई. सबसे अधिक 76.8 मिमी वर्षा धनबाद के राजदह में रिकॉर्ड की गयी. इसके अलावा हेंदेगिर में 67.2 मिमी, नवाडीह में 67 मिमी, जगन्नाथपुर (चाईबासा) में 65 मिमी, पुटकी में 57.2 मिमी और राजधनवार में 48.8 मिमी बारिश दर्ज की गयी.

राजधानी में दो घंटे लगातार बारिश

रांची के कांके रोड, कांके, रातू रोड और बरियातू सहित कई इलाकों में रविवार की दोपहर में भारी बारिश हुई. करीब दो घंटे तक लगातार बारिश होती रही. इससे कांके रोड सहित कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गयी. वहीं मेन रोड, धुर्वा और डोरंडा आदि इलाकों में हल्की बारिश हुई. एक जून से अब तक रांची में कुल 421.6 मिमी, जमशेदपुर में 328.8 मिमी, डाल्टनगंज में 313.9 मिमी, चाईबासा में 358.9 मिमी और बोकारो में 242.4 मिमी बारिश दर्ज की गयी है.

ये भी पढ़ें: करोड़ों की लागत... फिर भी ताला! झारखंड के पतरातू लेक रिसॉर्ट में मंत्री जी के उद्घाटन के बाद भी क्यों मायूस हैं पर्यटक?

ये भी पढ़ें: सत्ता के नशे में चूर है केंद्र सरकार, युवाओं का दर्द महसूस नहीं हो रहा, झारखंड कांग्रेस ने बोला हमला


विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola