Festival Special Train: दशहरा-दीपावली से पहले रांची की ट्रेनों में लंबी वेटिंग, 12 स्पेशल ट्रेन का प्रस्ताव

Updated:
विज्ञापन

ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दशहरा और दीपावली के त्योहारी मौसम में रांची से ट्रेनों के टिकट मिलना मुश्किल हो गया है. कई प्रमुख ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट और 'रिग्रेट' की स्थिति है. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रांची रेल डिवीजन ने 12 स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा है.

विज्ञापन

Festival Special Train: दशहरा-दीपावली में अब दो माह से भी कम समय बचा है. त्योहारों में रांची से अपने घर लौटने और देश के विभिन्न राज्यों से रांची आने वाले यात्रियों को अभी से ट्रेन टिकट के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है. रेलवे आरक्षण काउंटर से लेकर आइआरसीटीसी की वेबसाइट तक कई प्रमुख ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है, जबकि कई ट्रेनों में रिग्रेट होने के कारण टिकट बुकिंग भी बंद हो गयी है. रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, जम्मूतवी, आनंदविहार और अन्य प्रमुख शहरों के आने-जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग बढ़ गयी है. कई ट्रेनों में स्लीपर, थर्ड एसी और थर्ड एसी इकोनॉमी में रिग्रेट की स्थिति है. रेलवे आरक्षण काउंटर और आइआरसीटीसी की वेबसाइट पर टिकट लेने पहुंचे यात्रियों को निराशा हाथ लग रही हैं. 

विज्ञापन

दूसरे राज्यों से आने वाली ट्रेनों की वेटिंग लिस्ट 

06 नवंबर को ट्रेन संख्या 20840 नयी-दिल्ली-रांची राजधानी थर्ड एसी में वेटिंग 249 और टूएसी में रिग्रेट, ट्रेन संख्या 12874 आनंदविहार-हटिया झारखंड स्वर्णजयंती में स्लीपर, श्रीई व थ्रीए में रिग्रेट यानी अब टिकट ही नहीं दिया जा रहा है. ट्रेन संख्या 18310 जम्मूतवी-संबलपुर में स्लीपर और थ्रीए में रिग्रेट वहीं सात नवंबर को भी दोनों क्लास में रिग्रेट है. ट्रेन संख्या 12454 नयी-दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस में सात नवंबर को थ्रीए में 197 वेटिंग व टूए में 84 वेटिंग है. ट्रेन संख्या 12818 आनंदविहार-हटिया झारखंड स्वर्ण जयंती में 07 नवंबर को स्लीपर में 123 वेटिंग, श्रीई व श्री ए में टिकट नहीं दिया जा रहा है. ट्रेन संख्या 12826 आनंद विहार-रांची संपर्कक्रांति में 07 नवंबर को स्लीपर, श्रीई व श्रीए में रिग्रेट हो गया है. ट्रेन संख्या 18638 बेंगलुरु-हटिया में 03 नवंबर को स्लीपर में रिग्रेट व श्रीए में वेटिंग 173 वेटिंग है. ट्रेन संख्या 12836 बेंगलुरु-हटिया में 03 नवंबर को स्लीपर व श्रीई में रिग्रेट व थ्रीए में वेटिंग 120 है. वहीं 05 नवंबर को स्लीपर व थ्रीए में रिग्रेट व श्रीई में 78 वेटिंग है. ट्रेन संख्या 12811 एलटीटी-हटिया में 01 नवंबर को स्लीपर में 63 वेटिंग, श्रीई में 34 वेटिंग व थ्रीए में 47 वेटिंग है, वहीं 02 नवंबर को स्लीपर में 74 वेटिंग, श्रीई में 30 वेटिंग व श्रीई में 48 वेटिंग है. ट्रेन संख्या 18615 हावड़ा-हटिया क्रियायोगा में 17 अक्तूबर को स्लीपर में वेटिंग 65, श्रीई में वेटिंग 43, थ्रीए में वेटिंग 65, 18 अक्तूबर को स्लीपर में वेटिंग 25, श्रीई में वेटिंग 15, थ्रीए में वेटिंग 31 है. 

स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव 

ट्रेनों में लंबी वेटिंग और रिग्रेट को देखते हुए रांची रेल डिविजन ने दक्षिण-पूर्व रेल मुख्यालय को 12 स्पेशल ट्रेन दशहरा, दीपावली व छठ में चलाने का प्रस्ताव भेजा है. इसमें रांची-जयनगर, रांची-नयी दिल्ली, रांची-अजमेर, रांची-मुंबई, रांची-आरा, रांची-बनारस रांची-कोलकाता के स्पेशल ट्रेन का प्रस्ताव शामिल है. डीआरएम करुणानिधि सिंह ने कहा कि रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए अधिक से अधिक ट्रेनों का परिचालन करेगी. जिससे यात्रियों को पूजा में परेशानी नहीं हो. 

ये भी पढ़ें- JSSC CGL मामले में CID की कार्रवाई, कोडरमा में दो जगह छापेमारी; 2 लोगों को साथ ले गई टीम

विभिन्न राज्यों के लिए रांची से जाने वाली ट्रेनों की स्थिति 

ट्रेन संख्या 18637 हटिया-बेंगलुरु में 17 अक्तूबर को स्लीपर में 44 आरएसी, थ्रीए में 22 वेटिंग, ट्रेन संख्या 18635 हटिया-बेंगलुरु 18 अक्तूबर को श्रीई में वेटिंग 05, थ्रीए में वेटिंग 08 है. ट्रेन संख्या 18616 हटिया-हावड़ा क्रियायोगा में 17 अक्तूबर को स्लीपर में वेटिंग 11, ब्रीई में वेटिंग 11 व थ्रीए में वेटिंग 05 है. ट्रेन संख्या 20839 रांची-नयी दिल्ली राजधानी में 17 अक्तूबर को थ्रीए में वेटिंग 90 व टूए में वेटिंग 43 है. ट्रेन संख्या 18309 हटिया-नयी दिल्ली में 17 अक्तूबर को स्लीपर में 87 वेटिंग व थ्रीए में वेटिंग 81 है. ट्रेन संख्या 12817 हटिया-स्वर्ण जयंती में 18 अक्तूबर को स्लीपर में वेटिंग 32, थ्री ई में वेटिंग 04. श्रीए में वेटिंग 10 है. 

ये भी पढ़ें- फर्जी GST और अवैध कोयला कारोबार पर झारखंड में सख्ती, वित्त मंत्री बोले- केंद्र की नीतियों से 22,000 करोड़ नुकसान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola