JSSC CGL मामले में CID की कार्रवाई, कोडरमा में दो जगह छापेमारी; 2 लोगों को साथ ले गई टीम

कोडरमा में सीजीएल परीक्षा से जुड़े मामले में सीआईडी ने देर रात छापेमारी की. टीम दो लोगों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है. इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

कोडरमा. जिले में सीजीएल से जुड़े मामले की जांच को लेकर सीआईडी की टीम ने गुरुवार देर रात डोमचांच थाना क्षेत्र के गोलवाढाब और कोडरमा थाना क्षेत्र के बरसोतियाबर में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान सीआईडी की टीम दो लोगों को अपने साथ ले गई. देर रात हुई इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है.

राजेश यादव के घर भी पहुंची CID टीम

जानकारी के अनुसार, डोमचांच थाना क्षेत्र के गोलवाढाब निवासी राजेश यादव, पिता जगदीश यादव, के यहां भी सीआईडी की टीम पहुंची. स्थानीय स्तर पर राजेश यादव को कथित पत्रकार बताया जा रहा है. टीम उनसे पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है.

दूसरे व्यक्ति को भी साथ ले जाने की बात

वहीं दूसरे व्यक्ति को भी सीआईडी की टीम द्वारा साथ ले जाए जाने की बात सामने आ रही है, हालांकि उसके संबंध में फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पायी है.

CGL से जुड़े मामले में देर रात हुई कार्रवाई

बताया जाता है कि सीआईडी की टीम ने सीजीएल से जुड़े मामले में दोनों स्थानों पर देर रात कार्रवाई की. हालांकि छापेमारी के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ अथवा दोनों लोगों से किस बिंदु पर पूछताछ की जा रही है, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है.

CID की कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा

सीआईडी की कार्रवाई को लेकर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं हैं. आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

विकास कुमार को 17 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव है. प्रभात खबर में वर्ष 2012 से जुड़े हुए हैं. बतौर ब्यूरो प्रमुख कोडरमा में सेवाएं दे रहे हैं. इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के साथ क्राइम व पॉलिटिक्स की खबरों पर अच्छी पकड़ है. प्रभात खबर से पहले दैनिक जागरण से जुड़े रहे हैं. नयी दिल्ली, नोएडा व पंजाब जैसे शहरों में कार्य कर चुके हैं. इन्हें रिपोर्टिंग के साथ डेस्क पर भी वर्षों काम करने का अनुभव है. कोडरमा से रिपोर्टिंग के दौरान इन्होंने शिक्षक नियुक्ति घोटाला, कल्याण विभाग में घोटाला सहित कई गड़बड़ियों को उजागर किया है. इनकी अवैध खनन को लेकर की गयी बेहतरीन व अलग रिपोर्टिंग के लिए भी इनकी खुले मंच पर प्रशंसा हो चुकी है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >