विद्यासागर : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

विद्यासागर. विद्यासागर रेलवे स्टेशन के समीप अप लाइन के पोल नंबर 268 के 23 और 25 के बीच एक युवक का शव मिला है,

विज्ञापन

विद्यासागर. विद्यासागर रेलवे स्टेशन के समीप अप लाइन के पोल नंबर 268 के 23 और 25 के बीच एक युवक का शव मिला है, जिसकी पहचान करमाटांड़ थाना क्षेत्र के करमाटांड़ बैरगाडीह निवासी 35 वर्ष बालेश्वर मुर्मू के रूप में हुई. मृतक के पिता जीतन मुर्मू ने बताया कि उसका दिमागी संतुलन खराब था, जो 26 जनवरी की दोपहर से ही घर से बाहर निकला था. इसके लिए काफी खोजबीन की गयी, परंतु वह नहीं मिला. मंगलवार की सुबह पुलिस से सूचना मिली कि एक अज्ञात शव मिला है. आकर देखा तो वह जितेंद्र मुर्मू ही था, जिसका ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी है. घटना के बाद एएसआइ जॉन टुडू, आरपीएफ एएसआइ समसुल अंसारी घटनास्थल पर पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेजा. घटना से परिवार में मातम सा छाया हुआ है. पिता मजदूरी करके जीवन-यापन करते हैं. मौके पर करमाटांड़ थाने के एएसआइ जॉन मिंज, एएसआइ आरपीएफ़ समसुल अंसारी, आरपीएफ कांस्टेबल एसपी वर्मा मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola