एसआइआर से संबंधित कार्यों का करें सत्यापन : सीओ
विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड सभागार में सीओ सह प्रभारी बीडीओ चोनाराम हेंब्रम ने बैठक की.
विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड सभागार में सीओ सह प्रभारी बीडीओ चोनाराम हेंब्रम ने बैठक की. इस अवसर पर एसआइआर से संबंधित बीएलओ के मैपिंग कार्य की समीक्षा की. डीएसइ अंतर्गत आने वाले मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करने को लेकर चर्चा की. वहीं, कलर वोटर लिस्ट से ब्लैक एंड व्हाइट एवं धुंधली फोटो के सुधार करने का निर्देश दिया है. एएसडीडी सूची तैयार करने का भी निर्देश दिया है. छुटे हुए योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में अतिशीघ्र दर्ज करवाने को कहा. कहा कि सभी बीएलओ यह कार्य शीघ्र करें. किसी भी कार्य में कोताही नहीं करना है. आंगनबाड़ी सेविकाओं को विशेष रूप से ध्यान देकर कार्य को निबटने का प्रयास करने को कहा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए