विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पुलिस ने विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्त में आये शराब तस्कर का नाम सागर साह व सूरज दास है, जो मिहिजाम के आमबगान व शांतिनगर का निवासी है.

विज्ञापन

मिहिजाम. पुलिस ने विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्त में आये शराब तस्कर का नाम सागर साह व सूरज दास है, जो मिहिजाम के आमबगान व शांतिनगर के निवासी हैं. जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात्रि गश्ती के दौरान आंबेडकर नगर के पास दाेनों पकड़ा गया. पूछताछ में पुलिस को बताया कि बंगाल से मिहिजाम शराब लाकर सोनू नामक एक व्यवसायी को देते थे. सोनू शराब को विभिन्न माध्यमों से बिहार ले जाता था. मौके से 48 कैन बीयर व 48 ऑफिसर च्वाईस की फुटीपैक बरामद किया गया है. पुलिस ने बरामद शराब उत्पाद विभाग जामताड़ा को सौंप दिया है. दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola