यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 8 सितंबर को गोमो-मुरी तक ही चलेगी दो मेमू ट्रेन
AI-generated प्रतिकात्मक तस्वीर
8 सितंबर को रांची मंडल में पीक्यूआरएस ब्लॉक के कारण दो मेमू ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है. गोमो से वर्द्धमान-हटिया और मुरी जंक्शन तक आसनसोल-रांची मेमू का परिचालन होगा. यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है.
जामताड़ा : दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल में किता-सिल्ली डाउन लाइन पर तीन घंटे के पीक्यूआरएस ब्लॉक के कारण 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. इसे देखते हुए रेलवे ने दो मेमू ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है.
गोमो से होगा वर्द्धमान-हटिया मेमू का लघु समापन और प्रारंभ
13503/13504 वर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस का लघु समापन एवं लघु प्रारंभ नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो स्टेशन से किया जायेगा. गोमो-हटिया-गोमो खंड पर ट्रेन की सेवा रद्द रहेगी.
मुरी जंक्शन तक ही चलेगी आसनसोल-रांची मेमू
63598/63597 आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू पैसेंजर का लघु समापन एवं लघु प्रारंभ मुरी जंक्शन स्टेशन पर किया जायेगा. मुरी जंक्शन-रांची-मुरी जंक्शन खंड में ट्रेन की सेवा रद्द रहेगी.
बदलाव को ध्यान में रखकर यात्रा की योजना बनाने की अपील
रेलवे ने यात्रियों से 8 सितंबर को यात्रा की योजना इन बदलावों को ध्यान में रखकर बनाने की अपील की है, ताकि असुविधा से बचा जा सके.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए