ट्रक ने पोल में मारा धक्का, बिजली बाधित

Updated:
विज्ञापन

मुरलीपहाड़ी मोड़ में एक ट्रक की चपेट में आने से बिजली के कई खंभे गिर गये.

विज्ञापन

नारायणपुर. नारायणपुर-गिरिडीह मुख्य सड़क के थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरलीपहाड़ी मोड़ में एक ट्रक की चपेट में आने से बिजली के कई खंभे गिर गये. घटना रविवार दोपहर की है. स्थानीय दुकानदार असगर अंसारी, अब्दुल, वकील, मास्टर फुरकान, खुर्शीद आलम, लक्ष्मण कुमार, अरुण कुमार आदि ने बताया कि इस मार्ग से गुजर रहा उक्त ट्रक बिजली तार में फंस गया, जिससे एक के बाद एक कई खंभे गिर गये. इससे मुरलीपहाड़ी चौक की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से गुल हो गयी. दुकानदारों ने विद्युत विभाग से नये खंभे लगाकर विद्युत व्यवस्था शीघ्र चालू करने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola