पिपला गांव के युवाओं ने किया बांग्ला जात्रा पाला का मंचन

Updated:
विज्ञापन

नाला. सरस्वती पूजा पर बंदरडीहा पंचायत अंतर्गत पिपला गांव के युवाओं ने बांग्ला जात्रा पाला ए केमन सभ्य समाज का मंचन किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नाला. बांग्ला लोक संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के लिए सरस्वती पूजा पर बंदरडीहा पंचायत अंतर्गत पिपला गांव के युवाओं ने बांग्ला जात्रा पाला ए केमन सभ्य समाज का मंचन किया. वर्तमान समय में समाज में घटित हो रही घटना आधारित शिल्पियों ने मंचन कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया. भ्रष्टाचार के कारण दिशाहीन, दिग्भ्रमित युवाओं को सही रास्ते में लाने, महिला उत्पीड़न की रोकथाम के लिए महिलाओं को सशक्त होकर प्रतिवाद करने के लिए जागरूक किया गया. जात्रा पाला के माध्यम से सुंदर समाज निर्माण सामाजिक के बुराइयों से लड़ने की सीख दी गयी. मौके पर महिला शिल्पियों ने अपने गीत संगीत एवं अभिनय से देर रात तक दर्शकों में समा बांधे रखा. सुरीली संगीत से दर्शकों को उनके ताल एवं लय पर थिरकने के लिए मजबूर कर दिया. इस मौके पर मोहजोड़ी खामार, पाटनपुर गांड़ आदि गांवों के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष दर्शक जात्रा पाला देखने-सुनने के पहुंचे. मौके पर आयोजक कमेटी के गौर चंद्र मंडल, माधव गोराई, चिंतामणि गोराई, भोलानाथ गोरांई, देवीश्वर गोरांई, पूर्ण गोरांई, राम कानाई गोराई, दिलीप गोराई, श्याम सुंदर मंडल आदि थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola