शिक्षक स्कूल में पठन-पाठन की स्थिति में लायें सुधार : बीइइओ

Updated at : 15 May 2024 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक स्कूल में पठन-पाठन की स्थिति में लायें सुधार : बीइइओ

नारायणपुर बीइइओ सुखदेव यादव ने बुधवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय डोकिडीह का निरीक्षण किया. उन्होंने शिक्षकों से विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति में सुधार लाने, बच्चों को विद्यालय में समय से लाने को कहा.

विज्ञापन

मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर बीइइओ सुखदेव यादव ने बुधवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय डोकिडीह का निरीक्षण किया. उन्होंने शिक्षकों से विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति में सुधार लाने, बच्चों को विद्यालय में समय से लाने को कहा, जो बच्चे विद्यालय नहीं आते हैं उसके घर जाकर अभिभावकों को प्रेरित करें. कहा कि विद्यालय में उपस्थिति बढ़ाने के लिए शिक्षकों को बच्चों व अभिभावकों से संपर्क रखना जरूरी है. कक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. बीइइओ ने एमडीएम पंजी, छात्रों की उपस्थिति पंजी, पाठ योजना पंजी की जांच की. एमडीएम में गुणवत्ता मेनू का पालन, समय से कक्षा का संचालन करने का निर्देश दिया. मौके पर शिक्षक अजीत ओझा, बिहारी रजक, सविता कुमारी आदि मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola