निपुण समागम में भाग लेने के लिए शिक्षक रांची रवाना
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Jul 2024 9:02 PM
जेबीसी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय परिसर से 12 शिक्षक शिक्षा प्रद स्वनिर्मित शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएमएल) लेकर रांची रवाना हुए.
जामताड़ा. जेबीसी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय परिसर से 12 शिक्षक शिक्षा प्रद स्वनिर्मित शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएमएल) लेकर रांची के प्रभात तारा मैदान में पांच जुलाई को आयोजित निपुण समागम में भाग लेने के लिए रवाना हुए. कार्यक्रम में शिक्षक अजय कुमार सिंह (प्रशिक्षक), दिनेश करमाली (प्रशिक्षक), रवीश कुमार (प्रशिक्षक), दुर्गादास तिवारी, गुंजन राहुल मरांडी, श्वेता ठाकुर, आरती सिंह, राखी कुमारी, जीतन पंडित, जलधर प्रसाद दांगी, परमानंद मरांडी आदि शामिल होंगे. डीइओ डॉ गोपालकृष्ण झा, एडीपीओ संजय कापरी, एपीओ उज्ज्वल मिश्र, प्राचार्य सुशील मरांडी ने रवाना किया. ये सभी प्रतिभागी बीएसएनएल ट्रेनिंग केंद्र, बूटी मोड़, रांची में गुरुवार को विश्राम करेंगे. शुक्रवार को कार्यक्रम में भाग लेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










