सावन पूर्णिमा पर शिवालयों में ‘आस्था का सैलाब’, हर-हर महादेव से गूंजा नारायणपुर

Updated:
विज्ञापन

मंदिर में जुटी भक्तों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

सावन पूर्णिमा और रक्षाबंधन पर नारायणपुर शिवभक्ति में डूबा.दुखिया बाबा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, शिवालयों में भक्तों की कतारें लगी.

विज्ञापन

निकेश कुमार, नारायणपुर (जामताड़ा) : सावन पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन पर शुक्रवार को नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र पूरी तरह शिवभक्ति में डूबा नजर आया. प्रखंड मुख्यालय से लेकर करमदहा तक विभिन्न शिवालयों में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजते रहे. सुबह से ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुबह से ही मंदिरों में लगी भक्तों की कतार

सावन पूर्णिमा और रक्षाबंधन एक साथ पड़ने से श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला. महिला, पुरुष और बच्चे सुबह होते ही बड़ी संख्या में शिवालयों में पहुंचने लगे. श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर बेलपत्र, फूल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की. इसके बाद भगवान शिव से परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

दुखिया बाबा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

करमदहा स्थित प्रसिद्ध दुखिया बाबा मंदिर में सावन पूर्णिमा के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की गयी. बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए दूर-दराज के इलाकों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. भक्तों ने श्रद्धा के साथ भगवान शिव की आराधना की और मंदिर में मत्था टेककर अपनी मनोकामनाएं मांगीं.

मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा. हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से करमदहा का माहौल शिवमय नजर आया.

भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था रही चौकस

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. दुखिया बाबा मंदिर परिसर में अहले सुबह से ही पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी . पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने के साथ श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित करने में जुटे नजर आये.

सावन पूर्णिमा के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के अन्य शिवालयों में भी विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक का दौर जारी है. श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का आशीर्वाद लेकर रक्षाबंधन और सावन पूर्णिमा का पर्व मना रहे है. पूरे नारायणपुर क्षेत्र में आस्था, भक्ति और उल्लास की बयार बहती रही.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola