संतोष कुमार सिंह बने जामताड़ा के नये थाना प्रभारी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जामताड़ा. नगर प्रभाग के ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को जामताड़ा सदर थाने का नये थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. नगर प्रभाग के ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को जामताड़ा सदर थाने का नये थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है. वहीं निवर्तमान थाना प्रभारी राजेश मंडल को नगर प्रभाग ट्रैफिक विभाग में इंस्पेक्टर के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है. मंगलवार को इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने सदर थाने का कार्यभार संभाला. निवर्तमान थाना प्रभारी राजेश मंडल ने उन्हें बुके देकर उनका स्वागत किया. नये पद के लिए शुभकामनाएं दीं. नवनियुक्त थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि थाना क्षेत्र में कानून का राज कायम करना मेरी प्राथमिकता होगी. अपराध नियंत्रण के लिए कठोर और त्वरित कदम उठाए जायेंगे. अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगाई जायेगी. मौके पर कई पुलिस पदाधिकारी, कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola