ePaper

दुर्गा मंदिर प्रांगण में सनातन धर्म महासभा 23 सितंबर को

Updated at : 19 Sep 2024 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्गा मंदिर प्रांगण में सनातन धर्म महासभा 23 सितंबर को

बुधुडीह दुर्गा मंदिर परिसर में 23 सितंबर को जिला स्तरीय सनातन धर्म महासभा का आयोजन होगा.

विज्ञापन

नारायणपुर. प्रखंड के बुधुडीह दुर्गा मंदिर परिसर में 23 सितंबर को जिला स्तरीय सनातन धर्म महासभा का आयोजन होगा. वृंदावन धाम से आ रहीं विदुषी अंजनी गोस्वामी ने सनातन धर्मावलंबियों को धर्म और अध्यात्म की जानकारी देंगी. आयोजन को सफल बनाने के लिए गुरुवार को बुधुडीह दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजन समिति के सदस्यों की बैठक हुई. बैठक में बालेश्वर मंडल ने कहा कि आयोजन ऐतिहासिक होगा तथा सनातन धर्म को मानने वाले सभी लोग कार्यक्रम में पहुंचेंगे. आयोजन को लेकर पूरे जिले में प्रचार-प्रसार किया जायेगा. मौके पर कौशल पंडित, जयराम रवानी, रामकिशोर यादव, मुकेश यादव, सिकंदर दास, भगवान दास, सहदेव दास आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola