करमाटांड़ में दिनदहाड़े दुकानदार से 65 हजार की छिनतई, तीन बदमाश मोबाइल समेत रुपये लेकर फरार
करमाटांड़ में घर लौट रहे गेट-ग्रील दुकानदार को तीन बदमाशों ने रोककर ₹65 हजार और मोबाइल लूट लिया. घटना दोपहर में हुई और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. मामले में दो बाइक के खड़े होने की भी बात सामने आई है.
करमाटांड़ : थाना क्षेत्र में घर लौट रहे गेट-ग्रील दुकानदार से तीन अज्ञात बदमाशों ने 65 हजार रुपये और एंड्रॉयड मोबाइल फोन छीन लिया. घटना 8 सितंबर की दोपहर करीब 2:45 बजे की बतायी गयी है. मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
दो जेबों से निकाले रुपये
बागबेर पंचायत के कालाझरिया निवासी समसुल अंसारी ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि वह सहजपुर-सितकपुर रोड के पास गेट-ग्रील की दुकान चलाते हैं. 8 सितंबर को ईदगाह मोड़ निवासी अख्तर अंसारी के गेट-ग्रील का काम करने पर 20 हजार रुपये और रमजानी मोड़ निवासी मुस्तकीम अंसारी के काम के 40 हजार रुपये मिले थे. उनके पास पहले से पांच हजार रुपये थे. इस तरह कुल 65 हजार रुपये लेकर वह घर लौट रहे थे.
तीन बदमाशों ने रास्ते में रोका
समसुल अंसारी के अनुसार वह करमाटांड़ के बंड़पर से रेलवे लाइन के अंदर पुलिया होते हुए रेलवे कॉलोनी, शांति निकेतन की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से जा रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाये तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया. बदमाशों ने पैंट की एक जेब से 40 हजार और दूसरी जेब से 25 हजार रुपये तथा एक एंड्रॉयड OPPO मोबाइल छीन लिया और फरार हो गये.
दो बाइक खड़ी होने की बात
पीड़ित के अनुसार कुछ दूरी पर बांसमुड़ के पास दो मोटरसाइकिल खड़ी थीं. इनमें एक लाल रंग की अपाचे थी, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल स्पष्ट नजर नहीं आयी. पुलिस मामले की जांच कर बदमाशों की पहचान में जुटी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए