ePaper

लापरवाही के कारण सड़क हादसों में हो रही है वृद्धि : थाना प्रभारी

Updated at : 27 Dec 2024 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
लापरवाही के कारण सड़क हादसों में हो रही है वृद्धि : थाना प्रभारी

थाना क्षेत्र के कोरीडीह गांव में शुक्रवार को पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार महतो, थाना प्रभारी मुराद हसन के नेतृत्व में पुलिस-पब्लिक मीट का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

नारायणपुर. थाना क्षेत्र के कोरीडीह गांव में शुक्रवार को पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार महतो, थाना प्रभारी मुराद हसन के नेतृत्व में पुलिस-पब्लिक मीट का आयोजन हुआ. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने आम लोगों को सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति, साइबर अपराध, महिला संबंधी अपराध एवं आम जनता की शिकायत सह समाधान के बारे में जानकारी दी. थाना प्रभारी मुराद हसन ने कहा कि लापरवाही से वाहन चालने के कारण सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है. यह काफी चिंताजनक है कि हम अपने छोटे बच्चों को बाइक चलाने की अनुमति दे देते हैं. सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन हम सभी को करना चाहिए. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पुलिस हमेशा लोगों की सेवा एवं सुरक्षा में तत्पर रहती है. किसी भी प्रकार के बिचौलियों के चक्कर में आकर आपसी संबंध खराब नहीं करें. किसी प्रकार की समस्या हो तो सीधे थाना आकर मिलें या फिर मोबाइल से भी इसकी सूचना दें. साइबर अपराध रोकथाम के लिए आमजनों का सहयोग काफी जरूरी है. साइबर अपराध के कारण हमारा जिला दुनिया में बदनाम है. इसे हम सभी को मिलकर खत्म करना है. साइबर अपराध करने वाले लोगों को मुख्यधारा से जोड़ना है, ताकि वे अपराध के इस दलदल से बाहर निकलकर इज्जत की जिंदगी जी सकें. मौके पर पान हांसदा, हबीब अंसारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola