साइबर क्रिमिनल पर पुलिस की बढ़ी दबिश, अब तक 31 आरोपी गिरफ्तार, नारायणपुर से 5 की हुई गिरफ्तारी

Updated:
विज्ञापन

Cyber Crime in Jharkhand, Jamtara news : योगदान के एक माह के अंदर एसपी दीपक कुमार सिन्हा के नेतृत्व में साइबर क्रिमिनल की धर-पकड़ में लगातार तेजी आ रही है. योगदान के एक माह में अब तक 31 साइबर क्रिमिनलों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है. वहीं, अब इन साइबर क्रिमिनलों की गैर कानूनी तरीके से अर्जित संपत्ति पर भी पुलिस की नजर टेढ़ी हो गयी है. सफलता की कड़ी में गुरुवार को जामताड़ा साइबर थाना पुलिस को 5 साइबर क्रिमिनल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई. जबकि 3 भागने में सफल रहा. फरार साइबर क्रिमिनल जहरूल अंसारी का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है. वर्ष 2017 में जेल भी जा चुका है.

विज्ञापन

Cyber Crime in Jharkhand, Jamtara news : जामताड़ा : योगदान के एक माह के अंदर एसपी दीपक कुमार सिन्हा के नेतृत्व में साइबर क्रिमिनल की धर-पकड़ में लगातार तेजी आ रही है. योगदान के एक माह में अब तक 31 साइबर क्रिमिनलों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है. वहीं, अब इन साइबर क्रिमिनलों की गैर कानूनी तरीके से अर्जित संपत्ति पर भी पुलिस की नजर टेढ़ी हो गयी है. सफलता की कड़ी में गुरुवार को जामताड़ा साइबर थाना पुलिस को 5 साइबर क्रिमिनल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई. जबकि 3 भागने में सफल रहा. फरार साइबर क्रिमिनल जहरूल अंसारी का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है. वर्ष 2017 में जेल भी जा चुका है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के कुदराटांड़ एवं मुचियाडीह गांव के 5 साइबर क्रिमिनल की गिरफ्तारी मुचियाडीह से हुई, जबकि 3 साइबर क्रिमिनल भागने में सफल रहे. गिरफ्तार साइबर क्रिमिनल के विरुद्ध साइबर थाना में कांड संख्या 53/20 दर्ज किया गया है. पुलिस ने गिरफ्तारी के समय इनके पास से 10 मोबाइल फोन तथा 17 सिम कार्ड बरामद किया है. 5 साइबर क्रिमिनल की गिरफ्तारी का खुलासा एसपी दीपक कुमार सिन्हा ने साइबर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया.

एसपी श्री सिन्हा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुचियाडीह गांव में साइबर क्रिमिनलों की जुटान हुई है. साइबर क्रिमिनल किसी घटना को अंजाम देने में लगे हुए हैं. इसी क्रम में जिन लोगों को ये साइबर क्रिमिनल फोन कर बैंक का अधिकारी बनकर झांसा दे रहे थे, उनमें से एक ने एसपी को तत्काल इसकी सूचना और फोन नंबर दे दिया.

Also Read: IRCTC/Indian Railway News : त्योहारों में एक भी स्पेशल ट्रेन नहीं मिलने से धनबाद के यात्रियों में छायी मायूसी, कोरोना काल में सफर करना मुश्किल

सूचना के आधार पर तत्काल उन्होंने साइबर टीम गठित कर इलाके में छापेमारी शुरू की. टेक्निकल सेल के सहयोग से मोबाइल लोकेशन के आधार पर ट्रेस करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी की, जिसमें 5 साइबर क्रिमिनल जाकिर हुसैन, सफाउल अंसारी, नजरुल अंसारी, शकूर अंसारी तथा गुल मोहम्मद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार सभी आरोपियों की उम्र 19 से 22 वर्ष के बीच है. वहीं, जहरूल अंसारी, मोबिन अंसारी तथा अयूब अंसारी भागने में सफल रहा.

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल सिम की जांच की जा रही है ताकि पता चल सके उस नंबर से कितने लोगों को आरोपियों ने शिकार बनाया है. साथ ही, उन्होंने कहा कि इन साइबर क्रिमिनल की संपत्ति जब्त करवाना मुख्य टारगेट है. ऐसे आरोपियों की संपत्ति की भी तफ्तीश की जा रही है. रिपोर्ट तैयार होते ही कार्रवाई के लिए ईडी को भेजा जायेगा. मौके पर साइबर डीएसपी सुमित कुमार, साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार चौधरी, सुबोध कुमार यादव, संजय कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola