बाल विवाह रोकथाम की ली शपथ
करमाटांड़ अंचल कार्यालय परिसर में बुधवार को सीओ चोनाराम हेंब्रम की अध्यक्षता में बाल विवाह की रोकथाम को लेकर शपथ दिलायी गयी.
प्रतिनिधि, विद्यासागर करमाटांड़ अंचल कार्यालय परिसर में बुधवार को सीओ चोनाराम हेंब्रम की अध्यक्षता में बाल विवाह की रोकथाम को लेकर शपथ दिलायी गयी. सीओ ने कहा कि बाल विवाह प्रथा न केवल बच्चों के विकास में बाधा उत्पन्न करती है, बल्कि उन्हें उनके अधिकारों से भी वंचित कर देती है. इस सामाजिक कुप्रथा को समाप्त करने के लिए समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर काम करना होगा. मौके पर अंचल निरीक्षक हितेश दास, संजय कुमार सुमन, आंगनबाड़ी सेविकाओं में सुमन कमारी, कौशल्या देवी सहित अन्य उपस्थित थीं.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए