आवारा कुत्तों के झुंड से लोग परेशान
नारायणपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों आवारा कुत्तों का झुंड आम लोगों के साथ-साथ पशुपालकों के लिए परेशानी बना हुआ है
मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों आवारा कुत्तों का झुंड आम लोगों के साथ-साथ पशुपालकों के लिए परेशानी बना हुआ है. मौका मिलते ही कुत्तों का झुंड भेड़, बकरी सहित अन्य छोटे जानवरों को अपना शिकार बना ले रहा है. जानकारी के अनुसार हर क्षेत्र में भेड़, बकरी एवं अन्य मवेशियों के साथ लोगों के लिए खतरा बना हुआ है. यह आवारा कुत्ते पूरी तरह से झुंड बनाकर चलते हैं. कई बार तो यह झुंड पालतू पशुओं को बचाने गए लोगों पर भी हमला कर देता है. इन आवारा कुत्तों के आतंक के कारण पशुपालक अपने पालतू भेड़ बकरी को खुले में छोड़ने से डर रहे हैं.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए