पांच गांवों में एफआरए पूरा, तीन में एनओसी अटकी; एनएच-419 परियोजना को लेकर जुगनू मिंज सख्त
बैठक करते आईटीडीए निदेशक जुगनू मिंज व अन्य | Prabhat Khabar Network
जामताड़ा में NH-419 परियोजना के तहत एफआरए कार्य की समीक्षा हुई. जुगनू मिंज ने लंबित कार्यों को तुरंत पूरा करने का आदेश दिया. पांच गांवों में काम पूरा हो चुका है, लेकिन तीन गांवों में एनओसी न मिलने से प्रक्रिया अटकी है.
जामताड़ा : अंचल कार्यालय जामताड़ा में शनिवार को रूपनारायणपुर से पोखरिया मोड़ एनएच-419 परियोजना से संबंधित एफआरए कार्य की समीक्षा की गयी. परियोजना निदेशक, आईटीडीए जुगनू मिंज ने समीक्षा के दौरान लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया.
आठ गांवों में होना है एफआरए का कार्य
बताया गया कि परियोजना के तहत कुल आठ गांवों में ग्रामसभा के माध्यम से एफआरए से संबंधित प्रक्रिया पूरी की जानी है. इनमें बुधुडीह, गायछंद, बुटबेरिया, भंडारो और जुड़गुडीह समेत पांच गांवों में ग्रामसभा के माध्यम से एफआरए संबंधी कार्य पूरा कर लिया गया है. वहीं, शेष तीन गांवों में एनओसी प्राप्त नहीं होने के कारण प्रक्रिया लंबित है.
देरी पर जतायी नाराजगी
समीक्षा के दौरान जुगनू मिंज ने लंबित कार्यों के कारण परियोजना में हो रहे विलंब पर नाराजगी जतायी. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए शेष गांवों में ग्रामसभा के माध्यम से एफआरए एवं एनओसी की प्रक्रिया अविलंब पूरी कराने का निर्देश दिया.
समन्वय से एनओसी में तेजी लाने का निर्देश
उन्होंने संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर लंबित एनओसी में तेजी लाने को कहा, ताकि परियोजना के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब न हो. मौके पर अंचल अधिकारी अविश्वर मुर्मू समेत कर्मचारी व अन्य मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए