एसआईआर की सुनवाई पर जुगनू मिंज की नजर, पंचायत स्तर पर प्रक्रिया का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन

बूथ का निरीक्षण करते आइटीडीए निदेशक जुगनू मिंज | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

परियोजना निदेशक आइटीडीए जुगनू मिंज ने जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर)-2026 के तहत चल रही पंचायत स्तरीय सुनवाई का जायजा लिया. उन्होंने प्रक्रिया में पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामताड़ा : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर)-2026 के तहत शनिवार को जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में पंचायत स्तर पर चल रही नो मैपिंग एवं विसंगतियों से संबंधित सुनवाई प्रक्रिया का वरीय पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आइटीडीए जुगनू मिंज ने जायजा लिया.

विज्ञापन

विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण

जुगनू मिंज ने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर सुनवाई की प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने संबंधित कर्मियों को पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता, शुद्धता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

मान्य दस्तावेजों के साथ पहुंचने की अपील

उन्होंने पात्र मतदाताओं से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य दस्तावेजों के साथ निर्धारित सुनवाई में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने की अपील की. साथ ही एसआईआर से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

अधिकारी व कर्मी रहे मौजूद

मौके पर सीओ अविश्वर मुर्मू समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola