मेरी मां का चोला है रंगला…, पर रात भर झूमे श्रोता

सात दिवसीय महायज्ञ का समापन गुरुवार देर रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ.
नारायणपुर.सिकदारडीह में आयोजित दिवसीय महायज्ञ का समापन गुरुवार देर रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ. कार्यक्रम में भोजपुरी गायिका प्रियंका पांडे ने एक से बढ़कर एक भजन की प्रस्तुति दी. गायिका ने सत्यम शिवम सुंदरम, मेरी मां का चोला है रंगला…, माता ने बुलाया है…. जैसी एक से बढ़कर एक भजन की प्रस्तुति दी, जिससे रात भर श्रोता झूमते रहे. उनके सहयोगी गायिका ने भी एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत दिया, जिसमें निमिया के डार मैया झुलेला झुलनवा…, दुर्गा है मेरी मां अंबे है मेरी मां…, जैसी भजनों की प्रस्तुति दी. मौके पर तरुण गुप्ता, प्रदीप मंडल, दुबराज मंडल, सोनू सिंह, किशोर मंडल, चंचल दुबे आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










