शरारती तत्वों ने गुमटी में लगायी आग, जलकर राख
कुंडहित बस पड़ाव स्थित एक गुमटी में अज्ञात शरारती तत्वों ने आग लगा दी.
कुंडहित. कुंडहित बस पड़ाव स्थित एक गुमटी में अज्ञात शरारती तत्वों ने आग लगा दी. रविवार की आधी रात हुई घटना में गुमटी धू-धू जलकर पूरी तरह से खाक हो गया. अहले सुबह जब आसपास के लोगों ने देखा तो आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग ने गुमटी सहित उसमें रखा सारा सामान जल गया. जानकारी के अनुसार गुमटी कुंडहित निवासी राम मंडल की थी. राम मंडल ने बताया गुमटी में आग लगने से लगभग चालीस हजार रुपये का समान जल कर खाक हो गया है. उन्होंने अज्ञात शरारती तत्वों पर शक जाहिर करते हुए थाने में आवेदन दिया है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए