मेझिया पंचायत की पंसस ने ली भाजपा की सदस्यता
जामताड़ा. मेझिया पंचायत की पंसस लुखिमुनि सोरेन ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.
जामताड़ा. मेझिया पंचायत की पंसस लुखिमुनि सोरेन ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. उनके साथ दर्जनों महिलाओं ने भी भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ली. भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी नये सदस्यों का स्वागत किया. कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित, सुशासन और अंत्योदय के सिद्धांतों पर कार्य करने वाली पार्टी है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि लुखिमुनि सोरेन एवं उनके साथ जुड़ी महिला कार्यकर्ताओं के आने से संगठन को पंचायत स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी. मौके पर मंडल अध्यक्ष सुब्रजीत मंडल, सुजीत दास, लक्ष्मी कांत भंडारी, रसोमुनी सोरेन, बसंती मुर्मू, कामली मुर्मू, सुनीता हांसदा, उर्मिला मुर्मू, ललिता हेंब्रम, रमेश पंडित सहित अन्य थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए