बच्चों के शरीर पर लाल दाने और बुखार : नारायणपुर में खसरे की आशंका से अलर्ट पर मेडिकल टीम.

Updated:
विज्ञापन

सैंपल संग्रह करते स्वास्थ्य कर्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नारायणपुर के लखनुडीह और अमजोरा गांवों में बच्चों में खसरे (मिजिल्स) के लक्षण पाए गए हैं. एक से तीन साल के बच्चों में लाल दाने, बुखार और सर्दी जैसे लक्षण दिख रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल जांच के लिए भेजे हैं.

विज्ञापन

नारायणपुर : प्रखंड के लखनुडीह एवं अमजोरा गांव में बच्चों के शरीर पर लाल दाने और बुखार-सर्दी के लक्षण मिलने से मिजिल्स (खसरा) की आशंका बढ़ गयी है. दोनों गांवों में छह संभावित मरीज मिलने की सूचना पर शुक्रवार को सीएचसी नारायणपुर की मेडिकल टीम गांव पहुंची और बच्चों की स्वास्थ्य जांच की. संभावित मरीजों की उम्र एक से तीन वर्ष के बीच है. बच्चों में सर्दी-बुखार, दस्त और शरीर पर लाल दाने पाए गये हैं.

विज्ञापन

जांच के लिए भेजे सैंपल

मेडिकल टीम ने जांच के लिए ब्लड और थ्रोट सैंपल संग्रह कर रांची भेजा है. रिपोर्ट आने के बाद ही मिजिल्स की पुष्टि होगी. स्वास्थ्यकर्मियों ने परिजनों को सतर्क रहने और लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी. टीम बच्चों की स्थिति पर नजर रख रही है.

मेडिकल टीम रही मौजूद

मौके पर डब्ल्यूएचओ मॉनिटर शशिभूषण, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिलीप बड़ाई, लैब टेक्नीशियन सूर्यकांत सुधाकर, एमपीडब्ल्यू प्रेम प्रकाश, खगेंद्र मुर्मू, एएनएम सुजाता कुमारी, जोसफीना टुडू, सहिया साथी गुड्डी देवी, स्वास्थ्य सहिया बीणा देवी समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola