ePaper

15वें वित्त की राशि से ग्राम विकास के लिए बनायें योजना : प्रशिक्षक

Updated at : 02 Jan 2025 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
15वें वित्त की राशि से ग्राम विकास के लिए बनायें योजना : प्रशिक्षक

नारायणपुर प्रखंड सभागार में गुरुवार को सबकी योजना, सबका विकास के तहत ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन

नारायणपुर. नारायणपुर प्रखंड सभागार में गुरुवार को सबकी योजना, सबका विकास के तहत ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में पंचायती राज के प्रखंड समन्वयक नरेश सोरेन एवं मास्टर ट्रेनर दिलीप बास्की उपस्थित थे. प्रशिक्षुओं को पंचायती राज अंतर्गत 15वें वित्त की राशि के उपयोग, शत-प्रतिशत ग्राम विकास के लिए बेहतर योजना तैयार करने के बारे में जानकारी दी गयी. कहा कि सर्वप्रथम स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए योजना बनायें. अगर गांव के किसी टोले या मोहल्ले में घरों से निकलने वाले पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है तो उसको प्राथमिकता देते हुए नाली का निर्माण करें, ताकि टोला या मोहल्ला स्वच्छ रहे. स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिनका शौचालय निर्माण अभी तक नहीं हुआ है उनका शौचालय निर्माण के लिए ग्रामसभा में पारित करना है, ताकि खुले में शौच मुक्त का सपना साकार हो सके. कहा कि पंचायत स्तर पर योजनाओं के चयन में उन योजनाओं का चयन करें जिनकी आवश्यकता प्राथमिक रूप से सभी लोगों को है. इसमें पेयजल, स्वास्थ्य आदि से जुड़ी योजना को शामिल कर सकते हैं. मौके पर बीपीओ वाणीव्रत मित्रा, करुणा मंडल, प्रखंड समन्वयक लाल मोहम्मद, मुखिया बबलू किस्कू, उदय ओझा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola