सुपाईडीह में माड़ी, पंचवाई भट्ठी किया गया नष्ट

जामताड़ा थाना अंतर्गत सुपाईडीह स्थित अवैध माड़ी, पंचवाई भट्ठी में छापेमारी की गयी.
जामताड़ा. उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर उत्पाद बल व गृहरक्षा बल ने जामताड़ा थाना अंतर्गत सुपाईडीह स्थित अवैध माड़ी, पंचवाई भट्ठी में छापेमारी की. मौके पर कोरोबारी को अनुपस्थित पाया. तलाशी के क्रम में अवैध माड़ी अड्डा में 160 मिट्टी के घड़ों में बिना जल मिश्रित माड़ी, पंचवाई कुल 320 किलोग्राम को नष्ट कर दिया. नमूना रख लिया गया. संचालक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत फरार दर्ज किया गया. बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




