करमाटांड़ में घर के हॉल से लैपटॉप चोरी, थाने में दर्ज कराई शिकायत
करमाटांड़ के पिपरासोल गांव में पिरामल फाउंडेशन की फेलो रिमा कुमारी के घर से संस्था का लैपटॉप चोरी हो गया है. उन्होंने करमाटांड़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
करमाटांड़ : थाना क्षेत्र के पिपरासोल गांव निवासी रिमा कुमारी के घर से लैपटॉप चोरी होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़िता ने करमाटांड़ थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
संस्था ने दिया था लैपटॉप
शिकायत में रिमा कुमारी ने बताया कि वह वर्तमान में पिरामल फाउंडेशन में करुणा फेलो बैच-07 के तहत जामताड़ा एवं करमाटांड़ प्रखंड में कार्यरत हैं. संस्था की ओर से उन्हें एक लैपटॉप उपलब्ध कराया गया था. 3 सितंबर की सुबह करीब सात बजे उनके घर के हॉल से लैपटॉप चोरी हो गया. काफी खोजबीन और पूछताछ के बावजूद लैपटॉप का पता नहीं चल सका.
बरामदगी की मांग, जांच में जुटी पुलिस
पीड़िता ने पुलिस से चोरी हुए लैपटॉप की बरामदगी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है. आवेदन के आधार पर करमाटांड़ थाना में कांड संख्या 760/26, बीएनएस की धारा 303(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए