कुड़मी समुदाय के अधिकार की आवाज बुलंद करने दिल्ली रवाना हुआ जामताड़ा का प्रतिनिधिमंडल
जामताड़ा स्टेशन में प्रतिनिधि मंडल | Prabhat Khabar Network
कुड़मी समुदाय के हक और पहचान के लिए जामताड़ा से एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के जंतर-मंतर रवाना हुआ है. यह दल 5-6 सितंबर को होने वाले अन्याय दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी मांगों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगा.
जामताड़ा : दिल्ली के जंतर-मंतर पर 5 एवं 6 सितंबर को प्रस्तावित अन्याय दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शुक्रवार को जामताड़ा से कुड़मी विकास मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना हुआ. प्रतिनिधिमंडल में मोर्चा के केंद्रीय महासचिव अशोक कुमार महतो, माणिक महतो, लालन कुमार महतो एवं जिलाध्यक्ष रवि महतो शामिल हैं.
आपके शहर में
पहचान और अधिकार का मुद्दा उठाने की तैयारी
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य कुड़मी समुदाय की पहचान, इतिहास और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना है. उन्होंने कहा कि समुदाय लंबे समय से अपने अधिकार एवं पहचान के लिए लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाता रहा है. बताया कि 6 सितंबर 1950 को अनुसूचित जनजाति (एसटी) की सूची तैयार की गई थी, जिसमें कुड़मी समुदाय को शामिल नहीं किया गया. इसके बाद से समुदाय अपने संवैधानिक अधिकार की मांग को लेकर लगातार प्रयासरत है.
राष्ट्रीय स्तर पर मांग उठाने का प्रयास
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जंतर-मंतर पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से कुड़मी समुदाय की मांगों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से रखने और सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए