कुंडहित : बांग्ला पंचरस जात्रा नाटक का हुआ मंचन

Published by : JIYARAM MURMU Updated At : 27 Jan 2026 9:09 PM

विज्ञापन

कुंडहित. सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य में महेशपुर गांव में रविवार की रात एक दिवसीय बांग्ला पंचरस जात्रा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कुंडहित. सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य में महेशपुर गांव में रविवार की रात एक दिवसीय बांग्ला पंचरस जात्रा का आयोजन किया गया. उद्घाटन पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल और समाजसेवी अर्जुन बास्की ने ग्रामीणों की उपस्थिति में किया. मौके पर भजहरि मंडल ने कहा कि सरस्वती पूजा पर इस तरह का आयोजन से लोगों को काफी मनोरंजन मिलता है. वर्तमान समय में समाज से नाटक, यात्रा जैसे कार्यक्रम धीरे-धीरे समाप्त होता जा रहा है. नाटक करना भी एक कला है. इससे कलाकारों को अपनी अभिनय प्रतिभा को सबके सामने मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है. पंचरस जात्रा का आयोजन पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के साथी ओपेरा द्वारा प्रस्तुत किया गया. पंचरस के कलाकारों ने “पुष्प कमल ” नामित यात्रा का मंचन किया. महेशपुर एवं आसपास के ग्रामीणों ने ठंड को नजरअंदाज करते हुए पंचरस कार्यक्रम का लुत्फ उठाया. कार्यक्रम के आयोजन में गांव के मिलन मंडल, कालू अंसारी सहित ग्रामीणों का योगदान सराहनीय रहा.

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola