जन्माष्टमी पर भक्तिमय हुआ नारायणपुर, राधा-कृष्ण मंदिरों में गूंजे भजन-कीर्तन

Updated:
विज्ञापन

श्री कृष्ण के रूप में बना बालक | Prabhat Khabar Network

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व नारायणपुर प्रखंड में भक्तिमय माहौल में मनाया गया. बाजारों में चहल-पहल रही और राधा-कृष्ण मंदिरों को खूबसूरती से सजाया गया. मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जबकि घरों में बच्चों को बाल कृष्ण के रूप में सजाया गया.

विज्ञापन

नारायणपुर : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शनिवार को नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र भक्तिमय रहा. सुबह से बाजारों में चहल-पहल रही. श्रद्धालुओं ने फल-फूल, पूजन सामग्री सहित अन्य सामानों की खरीदारी की. पांडेडीह, मंडरो, घांटी, पबिया समेत विभिन्न स्थानों के राधा-कृष्ण मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मंदिरों में हुए धार्मिक अनुष्ठान

मंदिरों में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन व धार्मिक अनुष्ठान हुए. ठाकुरबाड़ियों में विशेष रौनक रही. राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं को फूलों व नए वस्त्रों से सजाया गया.

बाल रूप में सजे नन्हे बच्चे

घरों में भी बच्चों को राधा-कृष्ण के बाल रूप में सजाया गया. बच्चों की मनमोहक तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं.

रविवार को मनेगा नंद उत्सव

मंडरो व भैयाडीह समेत अन्य ठाकुरबाड़ियों में रविवार को नंद उत्सव मनाया जाएगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola