रेलवे मेंस कांग्रेस की मीटिंग में आगामी स्टाफ चुनाव को लेकर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन

वर्किंग कमेटी ने किया चित्तरंजन रेलवे मेंस कांग्रेस यूनियन कार्यालय के समक्ष बैठक

विज्ञापन

मिहिजाम. रेल नगरी के आर- 7 मार्केट स्थित चित्तरंजन रेलवे मेंस कांग्रेस यूनियन कार्यालय वर्किंग कमेटी की बैठक हुई. कार्यकारिणी समिति की बैठक में नवंबर माह में होने वाले स्टाफ काउंसिल चुनाव पर विशेष तौर पर चर्चा की गयी. वहीं, सदस्यों ने कहा कि चुनाव में फिर सबसे अधिक सीट दर्ज करेगी. इसके लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा. विभिन्न संगठनों में फिर ऐसा संगठन है. जो मजदूरों की हितों के लिए हमेशा सबसे आगे बढ़कर लड़ाई करता रहा है. कहा वोट का प्रतिशत किस प्रकार बढ़ेगा. इसके लिए रणनीति तय करनी होगी. मौके पर इंटर महासचिव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पेंशन के मामले में एक ऐतिहासिक फैसला आया है. एक लंबी लड़ाई के बाद सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत मिलने वाला है. सरकार एनपीएस के स्थान पर यूपीएस के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है. इसका स्वागत करते हैं. इससे आगे भी ओर प्राप्त करना है. इसकी लड़ाई आगे जारी रहेगी स्टाफ काउंसिल चुनाव में एनएफआइआर की स्थिति अधिक मजबूत होगी. चिरेका में कर्मचारी के साथ कोई घटना होने पर सबसे पहले एनएफआइआर सदस्य मदद के लिए पहुंचते हैं. कहा कि स्टाफ काउंसिल के सदस्य चुनाव जीतने के बाद अपने दायित्व का निर्वहन करें. कर्मचारियों की उनसे काफी आशाएं होती है. चिरेका में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर एनएफआइआर संघर्ष करता रहा है. इसीलिए सभी का साथ चुनाव में मिलेगा. संगठन से जुड़े नये साथी बेहतर काम कर रहे हैं. इससे संगठन को बल मिला है. मौके पर सेवानिवृत्ति हुई चिरेका कर्मी अनुज झा को पुष्प गुच्छ एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola